फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

को-वैक्सीन की 2160 डोज आईं, आज लग सकेगी दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टीकाकरण अभियान गति पकड़ने लगा तो वैक्सीन की कमी सामने आने लगी है। सोमवार को कोवैक्सीन न होने के कारण दूसरी डोज लगवाने को आने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ा। इधर कोविशील्ड की पर्याप्त डोज न होने के कारण पूरे जनपद में करीब 35 स्थानों पर ही टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा सके। सोमवार को कोवैक्सीन की 2160 डोज जनपद में आ गईं। कोविशील्ड वैक्सीन की 7100 डोज जनपद में आ गईं हैं।
विज्ञापन

सोमवार को 35 स्थानों पर कोविशील्ड वैक्सीन लगाई। दोपहर तक 4300 सौ से अधिक लोग टीकाकरण करा चुके थे। मगर कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए लोगों के मोबाइल पर मैसेज आए। अस्पताल पहुंचकर लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। कर्मचारियों ने वैक्सीन न होने की बात कही। कई लोगों ने वैक्सीन न होने पर विरोध भी जताया। कर्मचारियों के समझाने के बाद लोगों को वापस भेज दिया। सोमवार को कोवैक्सीन की 2160 आ चुकी हैं। हालांकि यह डोज पर्याप्त नहीं हैं। फिर भी दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग मौका दे सकता है।
विज्ञापन

कोवैक्सीन की डोज आ गई हैं। वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण कम हो सका है। वैक्सीन आने पर फिर से टीकाकरण को अधिक केंद्रों पर किया जाएगा।
डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ - सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें