फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

96.2 फीसदी अंक के साथ देवेश बना जिला टॉपर

विज्ञापन
96.2 फीसदी अंक के साथ देवेश बना जिला टॉपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। सीबीएसई हाईस्कूल का परीक्षाफल सोमवार को घोषित हो गया। परीक्षा परिणाम घोषित होते परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों ने अपनी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। सेट जोसफ पब्लिक स्कूल के छात्र देवेश कुमार सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंक के साथ जिला ेटॉप किया। शेमफोर्ड फ्यूचस्टिक स्कूल के छात्र शुभ साईं गौतम ने 96 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि एसजेएस के छात्र ध्रुव 94.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान पाने में सफल रहे। बालिका वर्ग में 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सेंट जोसफ की छात्रा श्रेष्ठी तायल ने अपने वर्ग में जिला टॉप किया।
विज्ञापन

जनपद में सीबीएसई से हाईस्कूल के छह विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों से 405 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें सभी परीक्षार्थी अपनी परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल हो गए। परीक्षाफल घोषित होते ही परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल जानने में जुट गए। परीक्षार्थियों ने मोबाइल फोन, साइबर कैफे आदि के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम जाना। स्कूल संचालकों ने भी अपने विद्यालय का परीक्षाफल जानने के लिए बोर्ड की साइट खोल ली। सभी परीक्षार्थियों के परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाने से उनके चेहरे खुशी से झुम उठे। परिजनों को जब अपने बच्चों के परीक्षा पास होने की जानकारी मिली तो वे भी खुशी से झूम उठे। परीक्षार्थियों को मिष्ठान खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। परीक्षार्थियों के घरों पर बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें