फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों को आकर्षित करेगी श्रीगिरिराजजी की तलहटी

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। गिरिराज महाराज की तलहटी अब भक्तों को आकर्षित करेगी। इसे खूबसूरत करने के साथ परिक्रमार्थियों के लिए सुविधाजनक बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद और वन विभाग की टीम ने गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र का संयुक्त सर्वे कर लिया है।
विज्ञापन


गिरिराजजी के बहुत कम भक्त गोवर्धन पर्वत तलहटी में परिक्रमा करते हैं। अधिकांश भक्तों के कदम तलहटी के बाहर बनी परिक्रमा मार्ग की सड़क पर चलते हैं। कोई डामर की सड़क पर चलता है तो कोई इसी के साथ बनी कच्ची परिक्रमा का सहारा लेता है। बहुत कम लोग ही तलहटी के सहारे परिक्रमा करते हैं।

परिक्रमार्थियों की समस्याओं को देखते हुए ब्रज तीर्थ विकास परिषद गिरिराजजी की तलहटी को और खूबसूरत बनाने की योजना पर काम कर है। खासकर उस पगडंडी को जिस पर चलकर गिरिराज जी के भक्त परिक्रमा करते हैं। योजना है कि इस पगडंडी को घास और पौधों से खूबसूरत बना दिया जाए।
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर गिरिराजजी के भक्तों के बैठने के लिए स्थान बनाए जाए। यहां भक्त खुले में शौच न करें, इसका भी प्रबंध करने की तैयारी है। उनके लिए पीने के पानी की सुविधा भी दी जाएगी।

इसके लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद और वन विभाग की टीम ने संयुक्त निरीक्षण किया है। इस क्षेत्र में निर्माण कार्य नहीं हो सकता है, इसलिए बैठने के लिए स्थान सहित अन्य सुविधाएं परिक्रमार्थियों के लिए पक्के निर्माण के बगैर उपलब्ध कराई जाएंगी।

ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि फिलहाल सर्वे किया गया है, रिपोर्ट के बाद ही कोर्ट के दिशा निर्देशों के तहत आवश्यक सुविधाओं पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें