फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा हम करेंगे, भयमुक्त होकर मतदान आप करिए

विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है - फोटो : अमर उजाला डेमाे
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी संसदीय सीट के लिए 23 अप्रैल को चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए अर्धसैनिक बल जिले में पहुंच चुके हैं। सुरक्षा हम करेंगे, आप भयमुक्त होकर सिर्फ मतदान करिए। उक्त बातें जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने कही है।
विज्ञापन


जिले में 1286 मतदान केंद्रों पर कुल 1731 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान बूथों पर सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम रहेंगे। जिले को 127 सेक्टर तथा 22 जोन में बांटा गया है। डीएम एसपी के साथ विभिन्न अधिकारियों की टीमें चुनाव के दौरान गश्त पर रहेंगी। सुरक्षा के लिए मतदान केंद्रों पर पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बलों की तैनाती रहेगी। जिलाधिकारी पीके उपाध्याय और एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि गड़बड़ी करने वालों पर सुरक्षाकर्मियों की पूरी नजर रहेगी।

जिलेभर में अर्धसैनिक बलों ने पैदल मार्च किया। बरनाहल में सीआरपीएफ के जवानों ने पैदल मार्च किया। जवानों ने कस्बा के साथ ही सलूकनगर, दिहुली, नवाटेढा़, कठौली, सहीदाबाद, अगरापुर, डालूपुर, भदौलपुर, जैतपुर आदि गांव मे पैदल गश्त किया। बेवर में सीआईएसएफ के जवानों ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। इसी तरह बिछवां, ज्योंती, किशनी सहित प्रत्येक थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें