फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां हुआ था भगवान श्रीकृष्ण का मुंडन

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म स्थली मथुरा में महाविद्या देवी का मंदिर भी है। यह मंदिर पश्चिम दिशा में रामलीला मैदान के निकट एक ऊंचे टीले पर स्थित है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का मुंडन नंदबाबा ने यहीं कराया था।
विज्ञापन


मंदिर सेवायत अनिल चतुर्वेदी ने बताया कि महाविद्या देवी नंद बाबा की कुल देवी हैं। मंदिर के समीप स्थित कुंड पर ही श्रीकृष्ण का मुंडन हुआ था। जिस क्षेत्र में यह मंदिर बना हुआ है पुराणों के अनुसार वहां अम्बिका वन हुआ करता था। इसलिए इसे अंबिका देवी के नाम से भी जाना जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि श्रीकृष्ण, बलदेव, नंदबाबा, यशोदा और अन्य गोपों के साथ देव यात्रा पर अम्बिका वन आए थे। वहां उन्होंने पवित्र जल में स्नान कर पशुपति गोकर्ण महादेव की पूजा अर्चना की थी। नवरात्र पर महाविद्या मंदिर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किए जा रहे हैं। हर दिन यहां हवन के साथ मां के दर्शन करने के लिए भक्तों के दर्शन करने आ रहे हैं।
विज्ञापन


शिवाजी राव ने यहां बिताया था यहां समय
महाविद्या स्थित टीले पर वर्तमान में जो महाविद्या देवी का मंदिर है उसका निर्माण मराठा नरेश शिवाजी राव ने कराया था। कुछ समय शिवाजी राव यहां ठहरे भी थे। इसके बाद शीलचंद्र द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार कर देवी की प्रतिमा प्रतिष्ठापित कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें