फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशों ने कमजोर गायों को अधमरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी(मैनपुरी)। किसानों ने गोवंश को घेरकर कम्यूनिटी सेंटर में बंद कर दिया है। यहां भी गोवंश ने जमकर उत्पात मचाया। साथ ही कमजोर गायों को गोवंशों ने घायल कर दिया। इससे चार गाय मरणासन्न हालत में पहुंच गईं। जब हमला करने वाले गोवंश को बाहर निकाला तो उनके साथ अन्य गोवंश भी बाहर निकल आए। इन गोवंशों ने किसानों की फसल बर्बाद कर दी।
विज्ञापन


किशनी में गोवंश से परेशान किसानों ने उन्हें घेरकर कम्यूनिटी सेंटर में बंद कर दिया था। इसमें कुछ गोवंश कमजोर थे तो वहीं कुछ बहुत ही ताकतवर। ताकतवर गोवंशों ने कई कमजोर गायों को मारकर घायल कर दिया। चार गायों की तो स्थिति गंभीर है। जब रविवार को हमला करने वाले गोवंश को बाहर निकालने के लिए गेट खोला गया तो उनके साथ अन्य गोवंश भी निकल आए। उन्होंने आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल चौपट कर दी। इससे किसानों में रोष है। गांव खड़ेपुर, जिजई, नगला घासी, नगला मंगद आदि के किसानों ने फसल बर्बाद होने पर जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि साजिश के तहत गोवंश को बाहर निकाला गया है।

निरीक्षण करने पहुंचे सीवीओ
किशनी। रविवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. पुष्प कुमार कम्यूनिटी सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने घायल गायों को उपचार देने के साथ ही अन्य जरूरी निर्देश दिए। पशु अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दिलीप को उन्होंने कहा कि यहां बंद एक सैकड़ा गोवंश को बधियाकरण किया जाए। ये कार्य सोमवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें