फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पातालकोट एक्सप्रेस में छूट गया यात्री का बैग

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। सराय रोहिल्ला से छिंदवाड़ा जा रही पातालकोट एक्सप्रेस में यात्री का बैग छूट गया। लावारिस बैग देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम की सूचना पर जीआरपी ने बैग बरामद कर लिया। बैग में ड्रोन कैमरा व 60 हजार की नकदी मिली। बैग ग्वालियर के युवक का निकला।
विज्ञापन


ग्वालियर के घाटमपुर कोतवाली के गांव ग्वालिया निवासी आकाश कुमार शनिवार की देर रात्रि पातालकोट एक्सप्रेस से ग्वालियर जाने को सराय रोहिल्ला से एस-4 कोच में सीट नंबर सात पर सवार हुआ। कोई काम आने पर आकाश निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर उतर गया। उसका बैग सीट पर छूट गया।

लावारिस बैग को देख यात्रियों ने कोच कंडक्टर के माध्यम से कंट्रोल रूम को सूचना दी। वहीं आकाश ने निजामुद्दीन जीआरपी को बैग छूटने के बारे में बताया। तड़के चार बजे ट्रेन के मथुरा जंक्शन आने पर जीआरपी ने बैग को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


बैग में ड्रोन कैमरा, 60 हजार नकदी तथा कीमती सामान था। सुबह नौ बजे आकाश मथुरा जंक्शन पहुंचा और जीआरपी प्रभारी शिव कुमार पोनियां ने बैग को आकाश के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें