कासगंज। डीएम के निर्देश पर अधिकारियों के निरीक्षण में 29 विभागों में अनुपस्थित मिलने वाले कर्मियों के वेतन आहरण पर रोक लगादी गई है। डीएम ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को अनुपस्थित कर्मियों के अग्रिम आदेश तक वेतन आहरण न करने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों ने जिला ग्राम्य विकास संस्थान, लोकनिर्माण विभाग, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, उपायुक्त श्रम रोजगार कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, ग्रामीण अभियंत्रण कार्यालय, राजकीय पॉलीटेक्निक, अधिशासी अभियंता विद्य्रुत ग्रामीण, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय सहित 29 कार्यालयों आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बड़ी संख्या में कर्मी अनुपस्थित पाए गए। जिसे डीएम ने गंभीरता से लिया है। अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर सभी कार्यालयाध्यक्षों को अनुपस्थित कर्मियों से तीन दिन में स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा स्पष्ट संस्तुति सहित रिपोट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इनके संबंध में निर्णय लिए जाने तक वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। मंगलवार को पूरे जिले में जिले में डीएम के निर्देश पर विभिन्न अधिकारियों ने कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जिसके दौरान कर्मी अनुपस्थित पाए गये।