फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व एड्स दिवस पर निकालीं जागरूकता रैलियां

विज्ञापन
जिलाभर के शिक्षण संस्थानों में एड्स के प्रति लोगों को जागरूक किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। विश्व एड्स दिवस पर जिले भर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। स्कूलों तथा कॉलेजों में गोष्ठियों का आयोजन कर लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। छात्र छात्राओं ने वाद-विवाद व भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन


डॉक्टर किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एकेडमी में कैडेट्स द्वारा रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैडेट्स और विद्यालय के टीचर उपस्थित रहे। वहीं आरसी कन्या इंटर कॉलेज में एनएसएस इकाई ने विश्व एड्स दिवस पर एक शिविर आयोजित किया। स्वयंसेवियों ने रैली का आयोजन किया। रैली को प्रधानाचार्या प्रभा कुमारी ने रवाना किया।

इस दौरान पोस्टर व स्लोगन संगोष्ठी का भी आयोजन किया। इस अवसर पर रजनी कुशवाह, संगीता चौहान, श्वेता पाल ,संध्या भदौरिया, खुशबू यादव, विपिन कुमार का विशेष योगदान रहा। विश्व एड्स दिवस पर आरसी महिला डिग्री कॉलेज में एनएसएस व एनसीसी इकाइयों ने संयुक्त रूप से एक गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें एड्स से बचने की जानकारियां प्रदान की गईं।
विज्ञापन


इस दौरान महाविद्यालय की निदेशिका डॉक्टर सुशीला त्यागी, प्राचार्या डॉक्टर शैफाली यादव, कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर कुसुम यादव, एनसीसी लेफ्टिनेंट सविता ने भी जागरूकता के लिए विचार रखे। इसके साथ ही सुदिती ग्लोबल सहित शहर के अन्य विद्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम हुए।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सीएमओ कार्यालय में विश्व एड्स दिवस पर साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्राधिकरण सचिव अवनीश गौतम, सीएमओ डॉक्टर एके पांडेय, डॉक्टर सीएम यादव, जीपी शुक्ला, राजीव राय, सुनील यादव, शिशुपाल सिंह, सुरेंद्र यादव, सुशील कुमार, आशा चौहान, सर्वेश यादव ने विचार व्यक्त किए।

बेवर के भारतीय कपिल मुनि महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने शनिवार को रैली निकालकर जानलेवा बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया। स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर लेकर रैली कॉलेज से ग्राम बनकिया जीटी रोड से होती वापस कॉलेज पहुंची। एनसीसी प्रभारी डॉक्टर एसके सिंह चौहान ने कैडेट्स को जानकारियां दीं। इस मौके पर कॉलेज सचिव शैलेंद्र सिंह विल्टन, डॉक्टर नीरू सिंह, नेहा मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें