फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र लाइसेंस आवेदन को उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
arms license
विज्ञापन
एटा। शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदकों की भीड़ उमड़ रही है। पहले तीन दिनों में 373 लोगों ने शुल्क जमा कर आवेदनपत्र प्राप्त किए।
विज्ञापन

वर्षों बाद शुरू हुई नए शस्त्र लाइसेंस आवेदन प्रक्रिया के पहले ही दिन आवेदकों में मारामारी शुरू हो गई है। बैंक जमा स्लिप एवं आवेदन के लिए शस्त्र कार्यालय एवं राशि जमा करने को लेकर कैनरा बैंक मुख्य शाखा में लाइनें लग रहीं हैं। शनिवार तक 373 आवेदकों ने शुल्क जमा कर आवेदन प्राप्त कर लिए। पहले दो दिन में पचास हजार रुपए की राशि जमा होते ही बैंक द्वारा प्रक्रिया रोकने से आवेदक मायूस रहे। जिला प्रशासन की पहल पर बैंक प्रबंधन ने कैनरा बैंक मुख्य शाखा के साथ अन्य शाखाओं को भी नकद या ई पेमेंट जमा करने के लिए अधिकृत कर दिया है।
विज्ञापन

नवीन शस्त्र आवेदन के लिए 500 रुपए का शुल्क कैनरा बैंक सिविल लाइंस में संचालित जिला रायफल एसोसिएशन के खाते में जमा करना है। जो कैनरा बैंक की जनपद में संचालित किसी अन्य शाखा से भी नकद या ऑन लाइन जमा किया जा सकता है। शनिवार तक 373 आवेदकों ने शुल्क जमा कर आवेदन प्राप्त कर लिए हैं।
विज्ञापन

अनिल उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें