फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में रुचि और 1500 में बुराल ने मारी बाजी

विज्ञापन
सौ मीटर दौड़ में रुचि और 1500 में बुराल ने मारी बाजी
विज्ञापन
मारहरा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से आयोजित विकास खंड जैथरा की खंड स्तरीय खुली ग्रामीण बालक बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पायका मैदान सिकंदरपुर में किया गया। खिलाड़ियों ने पूरी दमखम के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और प्रमाण पत्र प्राप्त किए।
विज्ञापन

कबड्डी बालिका वर्ग में नगला पीतम टीम विजेता तथा अमृतपुर की टीम उप विजेता रही। वॉलीबाल बालिका वर्ग में बिछंद टीम विजेता तथा चिलौली टीम उप विजेता रही। 100 मी. दौड़ में रुचि प्रथम, आरती द्वितीय, वार्थी तृतीय रही। 200 मी. में आरती प्रथम, शिवानी द्वितीय, स्वार्थी तृतीय रही। 400 मी. दौड़ में रूबी प्रथम, विशानी द्वितीय, रिंकी तृतीय रही। लंबी कूद में रूबी प्रथम, आरती द्वितीय, शीतल तृतीय रही। गोला फेंक में लता प्रथम, रिंकी द्वितीय, शीतल तृतीय रही। वहीं बालक वर्ग कबड्डी में खेतूपुरा विजेता तथा नगला सुंदर की टीम उप विजेता रही। वॉलीबाल में भलौल टीम विजेता तथा खेतूपुरा टीम उप विजेता रही। गोला फेंक में अभिनंदन प्रथम, योगेश द्वितीय, बिजेंद्र तृतीय रहे। लंबी कूद में सुमित कुमार प्रथम, गोविंद द्वितीय, संदीप तृतीय रहे। 1500 मी. दौड़ में बुराल प्रथम, अमन द्वितीय, कुलदीप तृतीय रहे। 400 मी. दौड में नीटू प्रथम, आकेश द्वितीय, सुमित तृतीय रहे। 100 मी. दौड़ में सत्यवीर प्रथम, सुरजीत द्वितीय, अर्जुन तृतीय रहे। 200 मी. दौड़ में विकास प्रथम, विकास यादव द्वितीय, गोविंद सिंह तृतीय रहे। प्रतियोगिता शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन, उप जिला क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का समापन पर पुरस्कार वितरण वर्तमान जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद यादव, पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी विमलेश यादव, सुरेशचंद्र यादव ने संयुक्त रुप से किया। प्रतियोगिता में पीटीआई सत्येंद्र यादव, अभय यादव, ओमप्रकाश शाक्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें