फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाई लोकसभा जीतने को निकालेंगे पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा निकालकर भाजपा चुनावी माहौल बनाएगी। इस बार हर हाल में लोकसभा सीट जीतना ही भाजपा का लक्ष्य है। 2019 में भी केंद्र में भाजपा की ही सरकार बनवाने के लिए जुटें। यह बातें ब्रज क्षेत्र के महामंत्री हेमेंद्र शर्मा ने कहीं।
विज्ञापन


बुधवार को भोगांव विधानसभा क्षेत्र की बैठक भोगांव के एक मैरिज होम में हुई। बैठक में प्रदीप सिंह चौहान को पदयात्रा संयोजक बनाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक से 15 दिसंबर तक विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करेगी। विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि पदयात्रा में 25-25 कार्यकर्ताओं की टोली बनाई जाएंगी।

कार्यकर्ता पदयात्रा की सफलता के लिए तैयारियों में जुटें। पदाधिकारी सौंपी गई जिम्मेदारियों को निभाएं। मंडल स्तर पर बैठकें करके पदयात्रा की सफलता के लिए काम करें। इस दौरान कलक्टर सिंह राजपूत, विजय सिंह वैस, अन्नू वैस, ज्ञानेंद्र सिंह, महाराज सिंह, विशंभर दयाल तिवारी, धनेश मिश्रा, रामानंद शास्त्री, सौरभ दुबे, सौदान सिंह शाक्य, राजीव पांडेय, मुकेश कुमार, अस्तेंद्र गुप्ता, भैयालाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें