फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपत्रित अवकाशों के दिन भी खुलेंगे धान क्रय केंद्र

विज्ञापन
मड़िहान में मिल में रखा चावल।
विज्ञापन
कासगंज। बाजार में धान की कीमत अधिक होने से इस बार सरकारी केंद्रों पर सन्नाटे के हालात हैं। काफी कम किसान ही अपना धान सरकारी केंद्रों पर लेकर पहुंच रहे हैं। इन हालातों को देखते हुए शासन ने नियमों में बदलाव किया है।
विज्ञापन

जिले में धान की खरीद के लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर धान की खरीद की गति काफी धीमी है। करीब एक माह से किसान धान लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन क्रय केंद्रों पर रुझान काफी कम हैं। अभी तक लक्ष्य का 4 से 5 प्रतिशत धन ही खरीदा जा सका है। इस स्थिति को देखते हुए शासन ने नियमों में बदलाव किया है। अब खरीद केंद्रों पर बिना सत्यापन के 100 क्विंटल धान बेच सकेंगे। इसके अलावा अब रविवार को छोड़कर सभी राजपत्रित अवकाशों के दिन भी धान क्रय केंद्र खुले रहेंगे, जिससे किसान केंद्रों पर पहुंच कर अपना धान बिक्री कर सकें। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि केद्र पर 100 क्विंटल तक धान बिना सत्यापन के खरीदा जा सकेगा। इस धान का सत्यापन बाद में कराया जाएगा। अब रविवार को ही धान क्रय केंद्र बंद रहेंगे। अन्य दिनों में क्रय केंद्रों पर धान की खरीद होगी। इस संबंध में सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें