मथुरा। शुक्रवार को हाईवे की प्रगतिशील कालोनी में नकाबपोश पल्सर सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन तोड़ ली। महिला घर के बाहर निकलकर पड़ोस में जा रही थी। घर के पास हुई चेन स्नेचिंग की वारदात से सनसनी फैल गई। हाईवे पुलिस ने पल्सर सवारों की तलाश की, पर नाकामी ही हाथ लगी।
थाना हाईवे की प्रगतिशील कालोनी निवासी विजया पत्नी गोविंद शुक्रवार की दोपहर तीन बजे अपने घर से निकलकर पड़ोस में जा रही थी। इसी बीच पल्सर सवार नकाबपोश युवकों ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। महिला ने शोर मचाया, जब तक कालोनी से कोई पहुंचता पल्सर सवार भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने पल्सर सवारों की तलाश की, पर कोई भी हाथ नहीं लग सका। पीड़िता ने थाना हाईवे में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।