फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। नगर में रहने वाले बिहार के परिवार की महिलाओं ने छठ पूजा महोत्सव के अंतिम दिन बच्चों की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत धारणकर, पानी में खड़े रहकर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से छठ देवी की पूजा की तथा भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दिया।

बुधवार को बिहारी समुदाय द्वारा छठ पूजा को धूमधाम से मनाया गया। नगर के न्यू रेलवे कॉलोनी व रेस्टकैंप क्षेत्र में पानी घाट (कुंड) बनाये गये, जहां समुदाय विशेष की दर्जनों महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। प्रमुख रूप से दो दिन तक चलने वाले इस पर्व पर महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला उपवास रख्रा।
विज्ञापन


बुधवार को प्रात: सूर्योदय से पूर्व ही महिलाएं बनाये गये घाट पर पहुंच गईं। जैसे ही सूर्यदेव उदय हुए महिलाओं ने मंगल गीत गाते गाने शुरू कर दिए। इसके साथ ही सूर्य को अर्घ्य दिया और सुख-समृद्धि की कामना की।


यहां महिलाओं व बच्चियों ने सभी ने कमर तक ठंडे जल में खड़े होकर काफी देर तक पूर्व विधि विधान के साथ सूर्यदेव की उपासना की और उसके उपरांत जल में ही परिक्रमा कर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। इस छठ पूजा को देखने के लिये दोनों स्थानों पर लोगों का हुजूम लगा रहा।
विज्ञापन


गोपाल बाबू, नवलेश कुमार सिंह, उर्मिला भोजपुरिया, मुकेश प्रजापति, सोनू, राजेन्द्र प्रसाद, प्रदीप ठेकेदार, मुन्ना ठेकेदार, संजीव श्रीवास्तव, दीपक दीपू, सीतादेवी, पूजा श्रीवास्तव, द्रुपति श्रीवास्तव, बसामती देवी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें