फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के ‘सपनों की उड़ान’ में मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियां को किया दूर

Mon, 05 Nov 2018 05:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सपनों को उड़ान
विज्ञापन
आगरा में अमर उजाला और व्हिस्पर च्वाइस के ‘सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियां दूर कर साफ-सफाई पर जोर दिया। बीमारियों से बचाव के लिए सेनेटरी नैपकिन के इस्तेमाल की सीख दी। बताया गया है कि कपडे़ से लगाओ पोंछा और बेटियों को थमाओ सेनेटरी नैपकिन।
विज्ञापन


सूरसदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बालिका वधू में सुगना की भूमिका निभाने वाली विभा आनंद ने मासिक धर्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। कहा कि सही जानकारी न होने पर उलझन रहती है। जरूरी है कि बिना झिझक अपने मन की बात कहें। रेनबो हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शैली ने कहा कि नौ से 15 साल की उम्र में मासिक धर्म हो सकता है। ये सामान्य शारीरिक क्रिया है। कपडे़ के इस्तेमाल से संक्रमण का खतरा रहता है। दयालबाग शिक्षण संस्थान की डॉ. पायल सेठ ने पीरियड्स के दौरान पौष्टिक भोजन पर जोर दिया। उन्होंने कैल्शियम, आयरन, जिंक, प्रोटीन की सही मात्रा को जरूरी बताया। इससे पहले लघु फिल्म दिखाकर मासिक धर्म और सेनेटरी नैपकिन के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। छात्राओं और माताओं ने विशेषज्ञों से सवाल भी किए।

आत्मरक्षार्थ के सिखाए गुर
- कार्यक्रम में ताईक्वांडो प्रशिक्षक रिचा जादौन और उनकी टीम ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उनको खुद के बचाव के लिए टिप्स दिए। इसके अलावा मां-बेटियों में रस्साकसी, रस्सीकूद की प्रतियोगिता भी कराई। मां की टीम ने एक मुकाबला जीता, बेटियों की टीम ने भी एक मुकाबला जीता।
विज्ञापन

- कार्यक्रम में मासिक धर्म से जुड़ी कई नई जानकारी मिली। इस तरह की कार्यशाला बेहद फायदेमंद है। -सीमा शर्मा, रामबाग
- जानकारी के अभाव में मन में कई प्रश्न रहते हैं। यहां विशेषज्ञों ने मासिक धर्म से जुड़ी कई जानकारी दीं। -भावना प्रियानी, बल्केश्वर
- मासिक धर्म को लेकर कई भ्रांतियां थी, यहां आने के बाद बेटियों को सही जानकारी दे सकूंगी। -साधना, कमला नगर

पढ़ी-लिखी ही नहीं बेटी को स्वस्थ भी बनाओ
- टीवी कलाकार विभा आनंद ने कहा कि बेटी को पढ़ाना-लिखाना ही नहीं स्वस्थ बनाने की भी जिम्मेदारी है। बेटियां स्वस्थ होने पर ही समाज और परिवार स्वस्थ होगा। उन्होंने ‘अमर उजाला’ के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि समाज में आज भी मासिक धर्म को लेकर कई भ्रांतियां बनी हुई हैं। कार्यक्रम से बेटियाें के साथ माताएं भी जागरूक हो रही हैं। सेनेटरी नैपकिन के इस्तेमाल से बेटियों को स्कूल की छुट्टी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अपने करियर के बारे में उन्होंने बताया कि बालिका वधू से उनको पहचान मिली है, कुछ शो और सीरियल की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें