फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से युवक की मौत, कोहराम

विज्ञापन
dengue
विज्ञापन
कासगंज। जिले में मलेरिया के बाद अब डेंगू ने भी अपने पैर तेजी से पसारने शुरू कर दिए हैं। लगातार ही लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। डेंगू पीड़ित एक युवक की अलीगढ़ में मौत हो गई। जबकि एक युवक का आगरा में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

नौरंगी पुत्र भूदेव निवासी चित्रगुप्त कालोनी को चार दिन पहले बुखार आया। परिवारीजनों ने उसको एक निजी चिकित्सक को दिखाया। लक्षण को देखते हुए चिकित्सक ने उसकी प्लेटलेेट्स चेक कराईं तो कम निकली। इलाज के बाद भी प्लेटलेेट्स घटती गई। इसके बाद परिवारीजन उसे अलीगढ़ ले गए। युवक का डेंमू परीक्षण कराया। जिसमें डेंगू की पुष्टि हो गई। चिकित्सकों ने उसकी हालत देखते हुए आइसीयू में भर्ती कर लिया। काफी प्रयास के बाद युवक को बचाया नहीं जा सका। युवक की मौत होते ही परिवार में कोहराम मच गया। कबीर प्रताप निवासी प्रभुपार्क को बुखार के बाद निजी चिकित्सक को दिखाया। उसकी भी प्लेटलेेट्स कम निकली। प्लेटलेेट्स लगातार गिरने लगी। इसके बाद परिवारीजन उनको आगरा उपचार के लिए ले गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके पूर्व भी जनपद में कई रोगी डेंगू से पीड़ित सामने आ चुके हैं। जिनका बरेली, अलीगढ़, व आगरा के चिकित्सालयों में इलाज किया गया। डेंगू के मामले लगातार सामने आने के बाद भी निकाय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग आदि गंभीर नहीं हैं। दवा छिड़काव आदि के इंतजाम नहीं किए जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें