फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट के विरोध में आज बंद

विज्ञापन
SC/ST Act
विज्ञापन
एटा। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पारित किए गए एससी-एसटी एक्ट को लेकर सवर्ण समाज में खासा आक्रोश है। इसे लेकर गुरुवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है। बुधवार को सवर्ण समाज के लोगों ने बाजार में घूमकर व्यापारियों से बंद को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट के विरोध में राष्ट्रीय सवर्ण समाज क्रांति मोर्चा द्वारा छह सितंबर को संपूर्ण भारत बंद के समर्थन में एटा बंद का आयोजन किया गया है जिसे सफल बनाने के लिए मोर्चा के पदाधिकारियों ने शहर के मुख्य बाजारों में घूमकर व्यापारियों से संपर्क किया। शहर के हाथी गेट, बूरा खाना, मेहता पार्क, किराना बाजार, मैनगंज, घंटाघर, बाबूगंज, जीटी रोड, गांधी मार्केट समेत शहर के अन्य मुख्य बाजारों में सम्पर्क किया गया। मोर्चा के संरक्षक पंडित रामौतार मिश्रा, संयोजक विशन पाल सिंह चौहान, संचालक बसंत पतझड़, अभिनव मिश्रा, प्रशांत सिंह चौहान, रोहित ठाकुर, यतेंन्द्र सिंह लोधी, दुर्बीन लोधी, भूपेंद्र भारद्वाज, शैलेंद्र यादव समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें