फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसें गई दिल्ली, लोकल यात्रियों को हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले ही लोकल यात्रियों की मुुसीबतें बढ़ गई। घंटों इंतजार के बाद भी रोडवेज बसें नहीं मिल सकीं। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। ऐसे में डग्गामार वाहन यात्रियों का सहारा बने।

पर्व को देखते हुए डिपो में शुक्रवार से ही दिल्ली मार्ग पर बसें बढ़ा दी गई हैं। इससे लोकल मार्गों पर बसों की कमी हो गई है। आसपास के जनपदों में काम करने वाले काफी संख्या में लोग प्रतिदिन रोडवेज के माध्यम से अपना सफर करते हैं। जिससे एटा, आगरा जैसे मार्गों पर काफी संख्या में सवारियां जाती हैं। बदायूं मार्ग पर भी प्रतिदिन काफी सवारी निकलती हैं।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर्व पर भीड़ से बचने के लिए काफी संख्या में बहनों ने एक दिन पहले ही निकलना शुरू कर दिया है। इधर दिल्ली से आकर आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले लोग भी कासगंज पहुंच रहे हैं, जिससे लोकल मागों के लिए यात्रियों का काफी दबाव बढ़ गया है। दिल्ली मार्ग पर अधिकांश बसों के लग जाने से लोकल मागों पर बसें कम रह गई हैं। अधिक भीड़ होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें वाहन नहीं मिल पा रहे।



भाई को रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए एटा जाना है। बस का इंतजार करते हुए दो घंटे हो चुके हैं, लेकिन बसें नहीं मिल पा रही। बच्चे भी साथ में हैं। -मीना निवासी सोरों यात्री
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व के चलते वह अपने मायके अलीगढ़ जा रही है। एक घंटे से बस स्टेंड पर खड़ी हुई हैं, लेकिन बस नहीं मिल पा रही। - सरोज निवासी कासगंज
लोकल यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है, जिस मार्ग पर यात्रियों की भीड़ अधिक है उन मागों पर बसों को भेजकर यात्रियों को गंतव्य तक भेजा जा रहा है। -राम खिलाड़ी डिपो प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें