फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर घर में हो रही राखी के साथ हेलमेट की बात

विज्ञापन
हेलमेट पहनतीं सांसद हेमामालिनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। अमर उजाला की मुहिम राखी के साथ हेलमेट घर-घर पहुंच गई है। बहनों ने भाइयों के लिए राखी और मिठाई के साथ हेलमेट की खरीद शुरू कर दी है। साथ ही बहनें भाइयों से दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहनने का वचन भी ले रही हैं।
विज्ञापन


हेलमेट के साथ सेल्फी का तो शहर में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। युवा वर्ग की भागेदारी लगातार बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर तो इस समय यह मुहिम छाई हुई है। खबरों पर खूब लाइक, कमेंट्स आ रहे हैं। होलीगेट निवासी राखी अग्रवाल ने भी हेलमेट के साथ अपनी सेल्फी भेजी है। मंडी रामदास निवासी योगेश्वरी का कहना है कि उनका भाई मोटरसाइकिल चलाता है। वह उसे इस बार राखी के साथ हेलमेट जरूर देंगी।

सदर बाजार निवासी सोहानी जैन बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। सोहानी ने बताया कि वह ट्यूशन के पैसों से भाई के लिए हेलमेट खरीदकर लाएंगी। टाउनशिप निवासी राधिका ने बताया कि वह भी अपने भाई को हेलमेट गिफ्ट करेंगी। वहीं बहनों ने भाइयों से हेलमेट पहनने का वचन लेना भी शुरू कर दिया है। हर घर में मुहिम गूंजने लगी है।
विज्ञापन


हेलमेट सुरक्षा कवच है, सभी को पहनना चाहिए: हेमा

फिल्म अभिनेत्री और सांसद हेमामालिनी ने अमर उजाला की मुहिम की बहुत सराहना की। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने की इस मुहिम से सभी को जुड़ना चाहिए। सांसद ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट जरूर लगाना चाहिए। यह सुरक्षा कवच होता है। शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा सिर होता है जो हेलमेट से सुरक्षित रहता है। उन्होंने कहा कि वह भी लोगों को हेलमेट के लिए जागरूक करेंगी। अगर सभी बहनें भाइयों से संकल्प लें कि हेलमेट जरूर लगाएं तो अधिकांश लोग हेलमेट लगाने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें