फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों से निकला यादों का कारंवां

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर/राजाकारामपुर/मारहरा/अवागढ़। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद जिले की सरजमीं पूरे दिन शोक में डूबी हुई देखने को मिली। जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। भारत रत्न वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा में हर उम्र के लोग शामिल हुए। हर किसी ने अटल बिहारी वाजपेयी जैसी शख्सियत पर नाज भी जताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जलेसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर महाराणा प्रताप जूहा में शोकसभा का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सुधीर गौतम मंडल अध्यक्ष नरेश ठाकुर, सतेंद्र जादौन, सुरेंद्र वर्मा, दिलीप वाष्र्णेय विश्रन वार्ष्णेय, अमित विद्रोही आदि मौजूद रहे।
वहीं राजा के रामपुर में नगर पंचायत परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की शोक सभा आयोजित कर उन्हें भवभीनी श्रद्धांजलि दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दु:ख प्रकट किया। इस मौके पर चैयरमैन महावीर सिंह राठौर, राजेंद्र, विजय सिंह, नरेन्द्र आचार्य, प्रदीप, देशराज, रविंद्र शाक्य आदि मौजूद रहे। इतना ही नहीं भारत रत्न के निधन पर दिनभर बाजार भी बंद रहा।
विज्ञापन

उधर, अवागढ़ में भारत रत्न तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर कस्बा के गोपालजी मंदिर में शोकसभा हुई। जहां कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राजेश वार्ष्णेय, उमेश वर्मा, सुधीर प्रताप सिह बंशी वाले, पंकज गुप्ता, रवींद्र वार्ष्णेय, धर्मेंद्रपाल सिंह, प्रिंस ओझा, अतुल वार्ष्णेय, अभय चौहान, मेघराज सिंह, मनोज वार्ष्णेय, गणेश वार्ष्णेय, गणेश प्रताप आदि मौजूद रहे।
वहीं मारहर में व्यापार मंडल की ओर से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर बाजार बंद रखा। शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अरविंद गोयल, आलोक गोयल, विशेष यादव, गोल्डी गुप्ता, गौरव गुप्ता, अशोक सक्सेना, डॉ. जयदेव सिंह राघव, दिनेश गुप्ता, सुबोध सक्सेना, अमित सक्सेना आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर, सकीट भाजपा कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान आनंद किशोर वार्ष्णेय, कपूर चंद्र जैन, मुकेश जैन, दिनेश वार्ष्णेय, राजवीर शाक्य, दाऊदयाल, बंगाली वार्ष्णेय आदि ने दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें