फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की मौत पर भड़के ग्रामीणों ने एक्सप्रेसवे किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। एक्सप्रेसवे पर महावन के गांव इब्राहिमपुर (माइल स्टोन-121) पर सड़क पार करते हुए अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया। मुआवजे की मांग को लेकर दो घंटे तक हंगामा काटने वाले ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन के अफसरों के आश्वासन पर जाम खोला।
विज्ञापन


थाना महावन के गांव इब्राहिमपुर निवासी चंद्रपाल का 15 साल का बेटा प्रकाश गुरुवार की शाम एक्सप्रेसवे की सड़क पार कर रहा था। इसी बीच आगरा की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने किशोर को टक्कर मार दी। मौके पर किशोर की मौत हो गई। चालक वाहन को भगा ले गया।

पास के ही गांव के किशोर की मौत की खबर राहगीर ने गांव में दी। गुस्साए ग्रामीणों ने एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक एक्सप्रेसवे पर जाम लगाए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। महावन पुलिस समेत चार थानों का फोर्स भी पहुंच गया। पर ग्रामीण पुलिस की सुनने को तैयार नहीं हुए। दुर्घटना बीमा आदि मुआवजे की मांग को लेकर गुस्साए ग्रामीण पुलिस-प्रशासन के अफसरों को खरी-खोटी सुना रहे थे।
विज्ञापन


सीओ महावन पीपी सिंह और महावन प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने काफी समझाया तो ग्रामीण शांत हुए। प्रशासनिक अफसर के आश्वासन के बाद दो घंटे बाद जाम खुल सका। जाम खुलते ही वाहनों की लंबी-लंबी कतारें रेंग-रेंगकर आगे बढ़ने लगी। सीओ महावन पीपी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने आश्वासन पर जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें