मथुरा। शेरगढ़ पुलिस ने गांव विशंभरा मार्ग से 50 हजार का इनामी पकड़ा है। पकड़े गए हारुन गैंग के सदस्य ने कुख्यात साहून मेव के चार परिजनों को चार साल पहले गोलियों से भून डाला था, जब यह चारों मजदूरी करके टेंपो से गांव लौट रहे थे।
साल 2014 में कुख्यात साहून के परिजन टेंपो से घर लौट रहे थे। विशंभरा-महरौली मार्ग पर टेंपो सवार चार परिजनों को गोलियों से भूनते हुए मौत के घाट उतार दिया गया था। शेरगढ़ पुलिस ने इस वीभत्स हत्याकांड में नौ आरोपियों को जेल भेज दिया था, लेकिन दो आरोपी फरार चल रहे थे।
शेरगढ़ पुलिस और स्वाट टीम ने 50 हजार का इनामी को बुधवार की रात पकड़ लिया। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा और स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार ने रहीस उर्फ नगल्ली पुत्र पन्ना निवासी विशंभरा को पकड़ा है।
चार साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी ने कुख्यात साहून मेव के परिजनों को गोलियों से भून डाला था। इस हत्याकांड में शामिल 25 हजार का इनामी समसू अभी तक फरार है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत किया है।