फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौहझील में पंचायत पर हमला, दो पंच समेत पांच घायल

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। मंगलवार को नौहझील के गांव सींगौनी में दो पक्षों में लेनदेन के मामले को सुलझाने को बुलाई गई पंचायत पर आरोपियों ने हवाई फायर करते हुए पथराव कर डाला। पंचायत में भगदड़ मच गई। इसमें दो पंचों समेत पांच ग्रामीण घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नौहझील पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनके पास से तीन असलहे और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


थाना नौहझील के गांव सींगौनी निवासी महावीर पुत्र धर्मजीत और अलीगढ़ के नगरिया गौराला निवासी जुगेंद्र पुत्र दीपचंद में पांच लाख रुपये को लेकर विवाद चला आ रहा था। इस विवाद को सुलझाने के लिए सींगौनी में मंगलवार को पंचायत बुलाई गई। जुगेंद्र अपने समर्थकों के साथ समय से पंचायत में पहुंच गया, जबकि महावीर नहीं पहुंचा।

उसे बुलाने के लिए चार पंचों तिलकागढ़ी के प्रधान जीतपाल, रायपुर के प्रधान दिगंबर सिंह, अवाखेड़ा के पूर्व प्रधान देवो और तिलकागढ़ी के पप्पू चौधरी को भेजा गया। महावीर और उसके समर्थकों ने पंचों से अभद्रता कर डाली। इसके बाद महावीर और समर्थकों ने हवाई फायर करते हुए पथराव कर डाला। इससे पंचायत में भगदड़ मच गई। पथराव से पंच जीतपाल, पंच रामचरन, भगत सिंह, मनोज और चंद्रवीर घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची नौहझील पुलिस ने पंचायत पर हमला करने वाले महावीर समेत चार को हिरासत में लिया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि चार को हिरासत में लेते हुए असलहे बरामद किए गए हैं। मुकदमा दर्ज होते ही जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें