80 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया
- फोटो : अमर उजाला
गंजडुण्डवारा। सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा नगर के सहावर रोड नई बस्ती स्थित मदरसा दारूल उलूम उसमान बिन अफफान परिसर में हज कमेटी द्वारा हज यात्रियों के लिए टीकाकरण कैंप लगाया गया। उन्हें हज यात्रा के लिए प्रशिक्षण दिया गया। टीम द्वारा 80 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और अन्य आवश्यक बातें भी बताई गई। हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण सीएचसी अधीक्षक डा. मुकेश यादव, डा. मेधांशु गुप्ता, डा. राघवेंद्र सिंह, डा. अमन मिश्रा, डा. परवीन द्वारा किया गया। चिकित्सकों ने यात्रा में स्वास्थ्य के प्रति बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया। सीएमओ डा. नरेंद्र सिंह ने टीकाकरण कार्यक्रम पर निगरानी बनाए रहे। इस दौरान फार्मासिस्ट रामकुमार, दुष्यंत कुमार, एएनएम मधू गौतम, प्रियंका यादव, नारायण देवी, शशिप्रभा, लैब टेक्नीशियन साजिद अली, यूनीसेफ से लईक खां, असलम, हज कमेटी के ट्रेनर कारी राशिद हुसैन, हाजी शदारत हुसैन, हाजी नियाजमुहम्मद, हाजी बहार मियां, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद राशिद हुसैन आदि मौजूद रहे।