फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामान्य कोच में महिला ने जन्मा बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही फरक्खा एक्सप्रेस में एक महिला यात्री सामान्य कोच में प्रसव पीड़ा से कराहने लगी। महिला को परेशान देख यात्रियों ने शोर मचाया तो महिला को आरपीएफ शिकोहाबाद ने उतारा और संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को अस्पताल से एंबुलेंस द्वारा उसके घर भेजा।
विज्ञापन


बिहार लखीसराय के थाना मन्नालपुर क्षेत्र अंतर्गत घोसीपुंडी निवासी आरती उर्फ सीमा पत्नी बुद्धामांझी सोनीपत से अपने गांव के लिए फरक्खा एक्सप्रेस में टूलगंज के लिए बैठी। सुबह साढ़े तीन बजे के करीब ट्रेन फिरोजाबाद से गुजरी तो महिला प्रसव पीड़ा से परेशान हो गई। यात्रियों ने हंगामा काटना शुरू किया तो शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन को अवगत कराया गया। ट्रेन के शिकोहाबाद पहुंचते ही आरपीएफ प्रभारी एलपी पचौरी के नेतृत्व में महिला को ट्रेन से उतारा गया। इसके बाद उसे उसके पति ने संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां प्रसव कराने के कुछ घंटों बाद उसे एंबुलेंस से उसके गांव भेज दिया गया। महिला ने बेटा को जन्म दिया। बुद्धामांझी हालांकि आरपीएफ और अस्पताल स्टाफ के सहयोग से वह खुश था।

आरपीएफ प्रभारी एलपी पचौरी के नेतृत्व में रविवार सुबह आने वाली कई गाड़ियों में महिला कोच में सफर करने वाले लोगों की चेकिंग की। इस दौरान दस लोगों को पकड़ा गया। जिनसे शमन शुल्क वसूलने के बाद छोड़ दिया। चेकिंग से रेल के महिला कोच में सफर करने वाले युवाओं और पुरुषों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें