फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल माफिया का भाई भगोड़ा घोषित, 20 हजार का इनाम

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। तेल माफिया मनोज गोयल का भाई रोहित गोयल भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने रोहित गोयल पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सवा साल से तेल चोरी में फरार चल रहा रोहित गोयल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन


तेल चोर रोहित गोयल के घर पर पुलिस एक माह पहले कुर्की नोटिस भी चस्पा कर चुकी है। आदेश मिलते ही जल्द रोहित गोयल के यहां कुर्की होगी। थाना हाईवे के रामकृष्णपुरम् में रिफाइनरी की जालंधर पाइप लाइन में सेंध लगाकर 100 करोड़ की तेल चोरी का खुलासा 18 फरवरी-2017 को हुआ था।

पुलिस ने तेल माफिया मनोज गोयल समेत सात को सलाखों के पीछे पहुंचाया था। तभी से तेल माफिया का भाई रोहित गोयल फरार चल रहा है। पुलिस ने कई बार तेल चोर को पकड़ने को दबिश दीं, पर केवल नाकामी ही हाथ लगी।
विज्ञापन


13 मई को फरह पुलिस ने आगरा के पुष्पाजंलि में पहुंचकर तेल चोर रोहित गोयल के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया था। बावजूद तेल चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि तेल चोर रोहित गोयल को भगोड़ा घोषित करते हुए उस पर 20 हजार रुपये का इनाम रखा है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें