फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से तंग आकर युवक ने किया आत्मदाह

विज्ञापन
कर्ज से तंग आकर युवक ने किया आत्मदाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। पिता के उपचार के लिए कर्ज को न चुका पाने से परेशान युवक ने खुद को आग के हवाले कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मिशन कंपाउंड निवासी डेरिक हेमंत फेलव्यूज (42) पुत्र डेविड फेलव्यूज के पिता की तबियत विगत दिनों खराब थी। पिता के इलाज के लिए डेरिक हेमंत ने लोगों से रुपये उधार लिए थे। इसमें से उसने कुछ कर्ज अदा भी कर दिया था। हालांकि उस पर अभी भी कर्ज था। कर्ज चुकाने को लेकर वह काफी परेशान रहता था। दो दिन पहले उसकी पत्नी बच्चे मायके चली गई। घर में वह अकेला था। इस दौरान उसने खुद को आग के हवाले कर लिया। चीखपुकार की आवाज सुनकर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर युवक को सैफई रेफर कर दिया। सैफई में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

साढे़ तीन लाख का था कर्जा
एटा। पिता को ब्लड कैंसर की बीमारी थी। पिता का उपचार कराने के लिए डेरिक हेमंत फेलव्यूज ने लोगों से साढे़ तीन लाख रुपये उधार लिए थे। इनमें से उसने करीब सवा दो लाख रुपये चुका दिए थे। हालांकि सवा लाख रुपये कर्जा का शेष था। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन


पैथोलॉजी लैब पर करता था काम
एटा। परिजनों ने बताया कि मृतक शहर स्थित एक पैथोलॉजी पर लैब टेक्नीशियन था। उसी से परिवार का पालन पोषण कर रहा था। साथ ही परिजनों ने बताया कि मृतक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उससे छोटी एक बहन है।

पहले भी चुकी है घटना
एटा। कर्ज से परेशान होकर जिले में पहले भी लोग जान दे चुके है। इससे पहले अलीगंज और मिरहची क्षेत्र में कर्ज और ब्याज से परेशान होकर किसान आत्महत्या कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें