फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज 84 कोस की परिक्रमा दे रहे बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मांट/राधाकुंड (मथुरा)। मांट के गांव नसीटी में 84 कोस की परिक्रमा दे रहे परिक्रमार्थी की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस गर्मी के चलते हृदयगति रुकने से मौत होना बता रही है। उधर, राधाकुंड में गोवर्धन की दंडवती परिक्रमा दे रहे परिक्रमार्थी के पैरों पर कार चढ़ा दी। इससे परिक्रमार्थी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मुरैना (मध्य प्रदेश) के गांव कुम्हेरी निवासी सोवरन (60) पुत्र पातीराम परिवार के साथ ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा दे रहे थे। थाना मांट के गांव नसीटी पहुंचने पर अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे हास्पिटल ले जाते, पर तब तक परिक्रमार्थी ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद शर्मा ने बताया कि गर्मी के चलते हृदयगति रुकने से परिक्रमार्थी की मौत हुई है।

उधर, फिरोजाबाद निवासी विनोद पुरी (62) अधिक मास में गोवर्धन की सप्तकोसीय दंडवती परिक्रमा दे रहे थे। शनिवार की सुबह दंडवती परिक्रमा देते हुए राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में कार ने उनके दोनों पैर कुचल दिए। गंभीर रूप से घायल हुए परिक्रमार्थी को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें