फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 सफाई कर्मचारी कर रहे सरकारी कार्यालयों में बाबूगिरी

विज्ञापन
सफाई कर्मी - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
एटा। गांवों को साफ-सुथरा रखने के लिए तैनात किए गए सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू छोड़ कलम थाम ली है। जिले के सरकारी कार्यालयों में सफाई कर्मचारी बाबूगिरी का काम कर रहे हैं। आलम यह है कि सफाई कर्मचारी जिले के अलावा अमेठी, बहराइच और गोरखपुर जिले के कार्यालयों में बाबूगिरी कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि इन सफाई कर्मियों से मौखिक आदेश पर काम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज विभाग को आए दिन सफाई कर्मचारियों के गांवों में नहीं पहुंचने की शिकायतें मिलती रहती हैं। जिला पंचायत राज विभाग में कुल 868 सफाई कर्मचारियों की तैनाती है। इनमें 32 सफाई कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों की आवभगत करके खुद को अफसरों के कार्यालयों और घरों में संबद्ध करा लिया है। खास बात यह है कि यह सफाई कर्मचारी केवल डीएम, सीडीओ, डीडीओ कार्यालय और घरों तक नहीं बल्कि अमेठी, बहराइच और गोरखपुर तक तैनात हैैं। ऐसे में गांवों में सफाई की बदहाली से इनकार किया नहीं जा सकता।
शासन ने दिए थे आदेश
सफाई कर्मचारियों की तैनाती बसपा सरकार में की गई थी। इस दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि कोई भी सफाई कर्मचारी किसी भी विभाग या कार्यालय से संबद्ध नहीं किया जाएगा। मगर सरकार के जाते ही निर्देशों को ताक पर रख दिया गया।
विज्ञापन

कहां कितने सफाई कर्मी तैनात
विभाग तैनाती
डीएम कार्यालय 03
सीडीओ कार्यालय 03
डीपीआरओ 12
डीडीओ 04
डीआरडीए 01
सूचना अधिकारी कार्यालय 01
कोषाधिकारी 02
एनआईसी 01
डीएसटीओ 01
डीपीआरओ गोरखपुर 01
डीपीआरओ अमेठी 01
डीपीआरओ बहराइच 01
कई बने चालक
गांवों में सफाई का काम नहीं करना पड़े, इसलिए कई सफाई कर्मी अधिकारियों की आवभगत करके चालक बन गए हैं। इस मामले में अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। जबकि कई सफाई कर्मी निलंबित किए जा चुके हैं।
इनका कहना है
संबद्ध सफाई कर्मचारियों के संबंध में एडीओ पंचायत से सूची मांगी गई है। इसमेें बदलाव किया जाएगा। जल्द ही तैनाती वाले स्थानों पर सफाई कर्मचारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

धनंजय जायसवाल, डीपीआरओ, एटा।
कहते हैं आंकड़े
576 ग्राम पंचायतें हैं जिले में
853 राजस्व गांव है जिले में
868 सफाई कर्मचारियों की तैनाती है
32 कर्मचारी कर रहे हैं बाबूगिरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें