फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय की 42 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार

विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालय की 42 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज/सहावर।
विज्ञापन

सहावर के फरौली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 42 छात्राओं की फूड प्वाइजनिंग से हालत बिगड़ गई। इन छात्राओं को सहावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से 28 छात्राओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी मिलते ही अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में सायं के समय छात्राओं को ब्रेड पकौड़ा व चाय दी गई। इसे खाने के तुरंत बाद छात्राओं के पेट में दर्द, घबराहट होने लगी। छात्राओं के अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर चाय में कुछ मिला देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत अधिकारियों से की गई। अधिकारियों को इस घटना की जानकारी हुई तो उनमें हड़कंप मच गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रंगजी द्विवेदी, बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा, डिप्टी सीएमओ डा. अविनाश, एसडीएम जेनेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी तुरंत विद्यालय की ओर दौड़ लिए। 42 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गईं। इन सभी को सहावर के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से 28 छात्राओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में छात्राओं का उपचार डिप्टी सीएमओ की देखरेख में किया जा रहा है। सहावर में भर्ती छात्राओं का उपचार सीएमओ की देखरेख में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें