फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में अवैध संबंध के कारण सिपाही ने पीटकर की अपनी पत्नी की हत्या

विज्ञापन
murder - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एटा। बागपत निवासी सिपाही ने अपनी पत्नी की सरकारी आवास में पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतका के पिता एवं भाइयों ने सिपाही पर एक महिला कांस्टेबल के साथ अवैध संबंध के कारण हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने सिपाही समेत पांच के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बागपत जिले के थाना बिनौला के गांव सिलवर धनौरा निवासी नितिन राणा पुत्र चन्द्रपाल राणा अपनी पत्नी नीतू राणा (26) और पांच वर्षीय बेटे अनमोल के साथ देहात कंपाउंड स्थित सरकारी आवास में रहता है। शनिवार शाम सिपाही ने पत्नी नीतू को अज्ञात कारण से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी पर लोगों ने पुलिस को घटना से अवगत कराया।

सूचना पर कोतवाली नगर प्रभारी के साथ एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एएसपी संजय कुमार एवं सीओ सिटी वरुण कुमार मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को पकड़ लिया, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पहुंचे मृतका के पिता वीरेन्द्रसिंह निवासी छुर थाना सरदना मेरठ ने बताया कि आरोपी सिपाही के एक महिला कांस्टेबल के साथ करीब दो साल से अवैध संबंध है। जिसका उसकी बेटी विरोध करती थी। जिसे लेकर सिपाही ने प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या कर दी। साथ ही सिपाही के भाई सहित तीन लोगों पर दहेज की खातिर बेटी को परेशान करने का भी आरोप है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि पत्नी की हत्या के आरोपी सिपाही नितिन राणा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। शेष मामले की जांच कराई जा रही है। महिला कांस्टेवल पर लगने वाले आरोप की भी तफ्तीश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें