फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों निमंत्रण दे रहे गिरासू पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी में गिरासू पोल हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। उद्यमियों की शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग ने गिरासू पोल ठीक करने की सुध नहीं ली।
विज्ञापन


11 अप्रैल को पूरे जनपद में तेज आंधी तूफान आया था। इसमें पूरे जनपद में एक हजार से अधिक पोल टूट गए थे। इसके अलावा हाईटेंशन लाइन, इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होने से शहर सहित देहात में भी बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। जलेसर रोड औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी में भी कई पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसमें 11 हजार के तीन पोल गिरासू हालत हैं, जिनके गिरने से औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा हादसा हो सकता है।

विद्युत विभाग के अधिकारियों को गिरासू पोल ठीक करने के लिए कई बार कहा गया लेकिन कोई ध्यान देने को नहीं तैयार। इस संबंध में यूपीएसआईडीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में गिरासू पोल के संबंध में एक्सईएन व एसडीओ को सूचित कर दिया है लेकिन आजतक पोल नहीं बदले हैं।
विज्ञापन


जलेसर रोड औद्योगिक आस्थान यूपीएसआईडीसी में सुरक्षा की दृष्टि से 250 हाईमास्ट एवं स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। मरम्मत के अभाव में 200 से अधिक स्ट्रीट लाइट व हाईमास्ट लाइटें पिछले छह माह से बंद पड़ीं हैं, जिससे पूरा औद्योगिक क्षेत्र अंधकार में डूबा है। औद्योगिक क्षेत्र में अंधकार होने के कारण आए दिन लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें