फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिश ही नहीं होगी तो कैसे चलेगा पायल उद्योग

विज्ञापन
कृष्णा - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। एनजीटी के आदेश के बाद प्रशासन ने चांदी की पॉलिश के कारखानों के बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए। इस कार्रवाई के बाद सैकड़ों मजदूर, कारोबारी बेरोजगार हो गए तो दूसरी तरफ मथुरा का प्रसिद्ध पायल उद्योग भी ठप हो गया। कारोबारियों का कहना है कि पॉलिश ही नहीं होगी तो पायल उद्योग कैसे चलेगा।
विज्ञापन


गुरुवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ने यह बात जिला अधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र के सामने रखी। समाधान के लिए प्रशासन द्वारा स्थान उपलब्ध कराने और तब तक इस उद्योग को चलाए रखने का समय मांगा।

एसोसिएशन ने बताया कि पॉलिश कारखाने और पायल उद्योग से करीब 50 हजार लोग जुड़े हैं। पॉलिश कारखाने बंद होने के बाद पायल उद्योग भी पूरी तरह से ठप है।

इस दौरान प्रदेश कमेटी के डायरेक्टर प्रभात अग्रवाल, अध्यक्ष राजेंद्र्र अग्रवाल, महासचिव चिराग अग्रवाल, प्रदेश कमेटी के सलाहकार सदस्य कुश अग्रवाल, बोर्ड के सदस्य राजकुमार अग्रवाल, मैनेजमेंट प्रभारी अमित गोयल, विनीत अग्रवाल, विकास अग्रवाल, निकुंज गोयल, कन्हैया अग्रवाल, अमित मित्तल, परेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें