फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त ट्रेन यात्रा कर रहे पुलिसवाले चेकिंग में पकडे़

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। ट्रेन में बगैर टिकट यात्रा कर रहे पांच पुलिस कर्मियों को एस्कॉर्ट दस्ते ने पकड़ लिया। एस्कॉर्ट दस्ते ने निर्धारित किराये के साथ 400-400 रुपया अतिरिक्त जुर्माना वसूल कर उन्हें छोड़ा। रूंधी रेलवे स्टेशन पर हुई चेकिंग की इस कार्रवाई में 284 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा गया है।
विज्ञापन


गुरुवार को स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह के नेतृत्व में मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक लल्लूराम, हंसराज मीणा, सीटीआई अशोक कैथवास, आरपीएफ व जीआरपी के साथ सुबह पांच से 11 बजे तक एस्कार्ट चेकिंग की। इसमें गीता जयंती, तूफान एक्सप्रेस, बांद्रा निजामुद्दीन एक्सप्रेस और छह शटल ट्रेनों में चेकिंग की गई।

इसमें पांच पुलिसकर्मी बिना टिकट यात्रा करते स्लीपर कोच में मिले। इनके अलावा भी 284 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा। सभी बगैर टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से 99 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें