फिरोजाबाद। सुहागनगरी में बुधवार को अक्षय तृतीया की धूम रही। मंदिरों में बांके बिहारी के चरणों के दर्शनों को श्रद्धालुओं की भारी उमड़ी। मंदिर प्रांगण बांकेबिहारी के जयकारों से गुंजायमान हुए। अक्षय तृतीय पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया, जिसमें 500 से अधिक जोड़ों का विवाह कराया गया। जगह-जगह जाम की स्थिति रही।
राष्ट्रवीर दुर्गादास सेवा समिति के तत्वावधान में 17वां आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन रामलीला मैदान में किया गया, जिसमें 31 जोड़ों का विवाह कराया गया। अध्यक्ष रामगोपाल राठौर के साथ अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अशोक राठौर, सुरेश बाबू, उपेंद्र सिंह राजपूत, संजीव उपाध्याय, लाखन सिंह सविता, मंजूश्री राठौर, जगदीश प्रसाद, सोने चक मौजूद थे।
महात्मा ज्योतिबाराव फुले सेवा समिति ने सामूहिक विवाह का आयोजन बालकृष्ण गुप्त की बगीची में किया गया, जिसमें 31 जोड़ों का विवाह कराया गया। मुख्य अतिथि आंबेडकर प्रोफेसर डा. मुकेश शर्मा मौजूद थे। गौ वंश प्राण रक्षा समिति के प्रांतीय अध्यक्ष कालीचरन चतुर्वेदी, अध्यक्ष डा. राधेश्याम कुशवाहा, यतेंद्र पाराशर, राजकुमार राठौर, महेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे। अध्यक्षता डा. एसपी लहरी ने की।
लव-कुश कल्याण समिति ने टापाखुर्द श्री रामप्रकाश कुशवाहा आदर्श विद्यालय में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें 16 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। मुख्य अतिथि खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाहा थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सत्यपाल सिंह राजपूत ने किया। विशिष्ट अतिथि रामदास कुशवाहा, मिजाजीलाल कुशवाहा, सतेंद्र जैन, डीपीएस राठौर, डा. एसपी लहरी, धनराज शंखवार, संजय कुशवाहा मौजूद थे।
अक्षय तृतीय पर बड़ा सहालग था। शहर में शादी-समारोह के चलते बाजार में दिनभर जमकर खरीदारी हुई। सोने-चांदी, कपडे, एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, सोफा सेट, बैड, अलमारी सहित अन्य आइटमों की खूब खरीदारी हुई। सदर बाजार, गंज चौराहा, घंटाघर, छोटा चौराहा, जलेसर रोड, कोटला रोड, सर्विस रोड सहित विभिन्न मार्गों पर दिन भर जाम के हालात बने रहे।
कृष्णापाड़ा स्थित मंदिर श्री बिहारी जी महाराज में बिहारी महाराज के चरणों दर्शनों को श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। अक्षय तृतीया के दिन बिहारी के चरणों के दर्शनों का विशेष महत्व है। सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक, अपराह्न चार से रात नौ बजे तक दर्शनों को भीड़ उमड़ी। मोहल्ला दिली स्थित श्री राधा मोहन महाराज मंदिर में श्री राधामोहन के चरणों के दर्शनों को सुबह से देर शाम तक कतारें लगीं। मंदिरों में सत्तू को प्रसाद वितरण हुआ। समाजसेवी पीके झिंदल, बालकिशन अग्रवाल, पं. श्याम भारद्वाज, शिव भक्त कल्लू दीक्षित मौजूद रहे।