फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर वर-वधुओं ने नवजीवन की शुरूआत की

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में अक्षय तृतीया पर बुधवार को चारों तरफ धूम रही। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग बाजारों में सोने-चांदी के आभूषण, नए कपड़े आदि की खरीदारी के लिए पहुंचे थे। वहीं, श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ कर दान-पुण्य का कार्य भी किया। साथ ही कई जगह लोगों ने प्याऊ लगाए तो फल आदि भी वितरित किए। वहीं, कई जोड़े परिणय सूत्र से बंधकर नए जीवन की शुरूआत की।
विज्ञापन


अक्षय तृतीया के पर्व पर सुबह 4:47 बजे से ही लोगों ने विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना शुरू की। लोगों ने अपने घरों पर ही स्नान ध्यान करने के साथ शिव-पार्वती, नर-नारायण, मां लक्ष्मी व गणेश आदि की पूजा-अर्चना की। सुबह नौ बजे जैसे ही बाजार खुले लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। सर्वाधिक भीड़ सराफा बाजार में दिखाई दी। इसके अतिरिक्त कपड़ा बाजार में पहुंचकर भी लोगों ने खरीदारी की। नगर के प्रमुख बाजारों में बड़ी संख्या में लागों के पहुंचने के कारण जाम के हालात पैदा हो गये। जाम के चलते पुलिस को नगर में व्यवस्था बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। अक्षय तृतीया पर लोगों ने दान-पुण्य भी किया।

अक्षय तृतीया पर वैवाहिक कार्यक्रम विशेष फलदायक बताए गए हैं। इसको देखते हुए बुधवार को जनपद में चारों तरफ शहनाइयों की धूम सुनाई दी। मैरिज होम से लेकर धर्मशालाओं तक में भीड़ रही। शादी विवाह के कुछ कार्यक्रम तो दोपहर से ही शुरू कर दिए गए थे। बड़ी संख्या में वैवाहिक कार्यक्रम होने के कारण बैंड वालों की भी चांदी रही। एक-एक बैंड वाले ने चार-चार शिफ्ट में बैंड का ठेका ले रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें