फिरोजाबाद। भाजपा की पूर्व महानगर उपाध्यक्ष ने जिला विद्यालय निरीक्षक पर भ्रष्टाचार एवं अनियमितता में संलिप्त रहे बाबू को जांच प्रक्रिया पूरी कराए बगैर क्लीन चिट देने एवं एक सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थान में अनियमितता तरीके से प्रधानाचार्य तैनात करने का आरोप लगाया है।
भाजपा की पूर्व भाजपा महानगर उपाध्यक्ष किरन राठौर के अनुसार फर्जी नियुक्ति व भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों के बाद डीएम ने डीआईओएस कार्यालय में तैनात बाबू को दूसरे कार्यालय में स्थानांतरित कर जांच कमेटी गठित की थी। भाजपा नेत्री ने डीआईओएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जांच पूरी होने से पूर्व संबंधित बाबू को क्लीन चिट दे दी गई।
भाजपा नेत्री के अनुसार राष्ट्रीय श्रमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य पद पर हुई अनियमित तरीके से नियुक्त शिक्षक को प्रधानाचार्य पद का कार्यभार सौंप दिया गया। किरन राठौर कॉलेज के प्राइमरी सेक्शन में तैनात शिक्षकों को छह माह से वेतन भुगतान नहीं होने व उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।