फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में खराब पड़ीं हैं 177 टंकियां

विज्ञापन
पानी की किल्लत - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। एक महीने हल्ला मचने के बाद भी गांवों में खराब हुईं टंकियों को पंचायत कर्मी सही नहीं करा सके। अफसरों के लाख कहने के बाद भी पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान टंकी सही कराने में रुचि नहीं ले रहे। गर्मी शुरू होते ही गांवों में पानी की किल्लत शुरू हो गई है।
विज्ञापन


गांवों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 2000 लीटर क्षमता वाली 812 छोटी टंकी टैंक टाइप स्टेंड पोस्ट (टीटीएसपी) बनाई गई थीं। इनमें गत माह तक 594 टंकी ही चालू थीं। बाकी की 218 टीटीएसपी खराब पड़ी थी। इसमें कुछ की मोटर जल जाने, कुछ में केबिल फुंकने या फिर पाइप लाइन टूट जाने से बंद थी।

अब फरवरी माह से डीएम ने सभी टीटीएसपी टंकी 31 मार्च तक चालू कराने के आदेश किए, लेकिन पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान इन टंकियों को चालू कराने में रुचि नहीं ले रहे। इसके चलते 177 टीटीएसपी अब भी खराब पड़ी हैं। यह हालात तब हैं जब टीटीएसपी और हैंडपंप रिपेयर का काम जल निगम से हटाकर डीपीआरओ और ग्राम पंचायतों को सौंप दिया है।
विज्ञापन



गत दिनों हुई डीएम की बैठक में गांवों में पानी की उपलब्धता को लेकर अफसरों के पेच कसे, फिर भी टीटीएसपी चालू नहीं हो सके। डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि ज्यादातर टीटीएसपी की बोरिंग का वाटर लेबिल नीचे चला गया है, उनको रिबोर कराया जा रहा है। कुछ में और कमी हैं उनको सहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें