फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के विपरीत तैनात संकुल प्रभारी हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में मानक के विपरीत तैनात संकुल प्रभारियों को हटाने का कार्य शुरू हो गया है। प्रथम चरण में बेवर विकास खंड के सभी संकुल प्रभारियों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर शासनादेश के तहत पदेन संकुल प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। इस मुद्दे को लेकर अमर उजाला ने लगातार खबरें प्रकाशित की थीं।
विज्ञापन


न्याय पंचायत क्षेत्र की सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए शिक्षा विभाग में प्रत्येक न्याय पंचायत पर संकुल केंद्र की स्थापना की गई है। इन संकुल केंद्रों पर संकुल प्रभारियों को नियुक्ति किया गया है। जनपद में कुछ शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से पहुंच बनाकर संकुल प्रभारी का पद संभाल रखा था।

संकुल प्रभारी की जिम्मेदारी में शासनादेश का पालन नहीं किया जा रहा था। इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। डीआईओएस ने बीएसए को मानक के विपरीत तैनात संकुल प्रभारियों को हटाने के निर्देश दिए। बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारी बेवर जेपी पाल ने अपने विकास खंड में मानक के विपरीत तैनात सभी 12 संकुल प्रभारियों को हटा दिया है। उनके स्थान पर पदेन संकुल प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासनादेश के तहत संकुल केंद्र पर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का वरिष्ठ प्रधानाध्यापक ही संकुल प्रभारी बन सकता है। वहीं, जनपद में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के सहायक यह जिम्मेदारी निभा रहे थे।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षाधिकारी के निर्देश पर मानक के विपरीत तैनात सभी संकुल प्रभारियों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर पदेन संकुल प्रभारी तैनात कर दिए गए हैं। रिपोर्ट बीएसए को भेज दी गई है।
विज्ञापन

जेपी पाल, खंड शिक्षाधिकारी, बेवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें