फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। थाना राया और जैंत चौकी क्षेत्र में हुए इस हादसे में पुलिस ने परिजनों को सूचित किया और शवों को पोस्टमार्टम भेजा।
विज्ञापन


सादाबाद के नगला फत्ता निवासी अजय कुमार (25) पुत्र बिजेंद्र सिंह शनिवार को बाइक से छाता के जलालपुर में मंदिर दर्शन को निकले थे। वह जैंत चौकी के सरदार ढाबे के समीप पहुंचा ही था कि किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। जैंत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को सूचित किया। दूसरा हादसा थाना राया के गांव पिरसुआ के समीप हुआ।

राया के गांव इटौरा निवासी विजय सिंह (44) पुत्र शोभाराम कृष्णाकुलम स्कूल में नौकरी करते थे। शनिवार की सायं कृष्णाकुलम स्कूल के बाहर खड़े थे तभी रोडवेज की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एक अन्य दुर्घटना राया-बलदेव मार्ग के गांव कारब के समीप हुई।
विज्ञापन


थाना महावन के नगला भंभू निवासी सत्यप्रकाश (40) पुत्र बिहारीलाल अपने भतीजे रोहित (20) पुत्र रामप्रसाद के साथ राया से गांव लौट रहे थे। वह गांव कारब के समीप पहुंचे ही थे कि एक वाहन ने टक्कर मार दी। चाचा की मौके पर मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल हो गया। राया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें