एटा। जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति द्वारा रेवाड़ी मोहल्ला स्थित कायस्थ भवन श्री राम चित्रगुप्त जूनियर हाईस्कूल पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चित्रांश बंधुओं ने एक-दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।
श्रीराम चित्रगुप्त जूनियर हाईस्कूल पर आयोजित होली मिलन समारोह एवं विराट कवि सम्मेलन में प्रख्यात कवि डा. राकेश मधुकर पूर्व प्राचार्य जेएनएल कालेज एवं डा. राकेश सक्सेना ने कविताओं का पाठ किया। उनकी कविताएं सुनकर श्रोतागण झूम उठे।
इस दौरान राजेश व्याकुल, राकेश शम्स, हरस्वरूप सक्सेना, योगेश राजवर्धन, प्रेमनारायण सक्सेना आदि ने भी गजलों, कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम में दीनेश्वर सहाय, हीतेश्वर सहाय, संजीव सक्सेना, राजेश्वर सरन मोहित, कौशल किशोर ने विशेष सहयोग प्रदान किया।