एटा। गुरुवार को शाम की पाली में एक नकलची पकड़ा गया। इसके साथ ही अभी तक पकड़े गए नकलचियों की संख्या तीन हो गई। तीन फर्जी परीक्षार्थियों के विरुद्ध भी कार्रवाई हो चुकी है। सुबह की पाली में संपन्न हाईस्कूल कृषि परीक्षा में पंजीकृत 651 परीक्षार्थियों में 73 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटरमीडिएट हिंदी द्वितीय प्रशभनपत्र में 1803 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
शासन प्रशासन की सख्ती का असर परीक्षा केंद्रों पर दिख रहा है। परीक्षा से पहले ही नकलची मैदान छोड़ रहे हैं। गुरुवार को सुबह की पाली में संपन्न र्हाईस्कूल कृषि परीक्षा में 73 परीक्षार्थी परीक्षा देने ही नहीं पहुंचे। कठिन पेपर बताने वाले परीक्षार्थियों का कहना है कि अगले पेपर में अनुपस्थिति और बढ़ेगी। नेहरू इंटर कालेज जैथरा में सह जिला विद्यालय निरीक्षक एसके वर्मा के सचल दल ने एक नकलची को पकड़ा। इसके साथ ही अभी तक पकड़े गए नकलचियों की संख्या तीन हो गई है।
वहीं शाम की पाली में संपन्न सामान्य हिंदी द्वितीय प्रशभनपत्र में पंजीकृत 30835 परीक्षार्थियों में से 6440 छात्र अनुपस्थित रहे। कुल दोनों पाली में 8316 छात्र छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।