वृंदावन (मथुरा)। नगर निगम और पुलिस ने वृंदावन के अलग-अलग क्षेत्रों से अतिक्रमण हटवाए। पुलिस ने बिहारी जी मंदिर के आसपास बैठे भिखारियों को भी हटाया। निगम के अधिकारियों ने सोमवार को चुंगी चौराहे से अटल्ला चुंगी तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।
इस दौरान फुटपाथ पर रखे लकड़ी के खोखे, टीन शेड आदि हटाए। निगम द्वारा राधानिवास, अंबेडकर पार्क, मुुखर्जी पार्क, पुलिस क्वार्टर, मिर्जापुर धर्मशाला तिराहा, मथुरा रोड, अटल्ला चुंगी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाए। इस दौरान कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, श्रीगोपाल वशिष्ठ, सुरेशचंद्र लावनियां, अवधेश कुमार यादव, दिनेश शर्मा, गोपाल शर्मा उपस्थित थे।
विद्यापीठ चौराहे से बिहारी जी मंदिर तक पुलिस ने फुटपाथ से अतिक्रमण और भिखारियों को हटवाया। जानकारी रहे कि एक दिन पूर्व व्यापारियों द्वारा पुलिस को गुलाब का फूल देकर भिखारियों को हटाने का अनुरोध किया था।