फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन लुटेरे पकड़े, दो भाग निकले

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। डीग के किराना कारोबारियों से हुई लूट के खुलासे का दावा पुलिस ने किया है। तीन लुटेरे भी पकड़े हैं, जबकि दो लुटेरे भागने में सफल रहे। लूटे गए 1.93 लाख रुपये, बाइकें और हथियार बरामद किए हैं। गोवर्धन पुलिस और स्वाट टीम ने नीमगांव के जंगलों से तीन लुटेरों को दबोचा है, जबकि दो लुटेरे भाग निकले। पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि गोवर्धन प्रभारी निरीक्षक संसार सिंह राठी और स्वाट टीम प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बरसाना के गांव हाथिया निवासी रनवीर उर्फ रन्नो, थाना गोवर्धन के गांव मुड़सेरस निवासी धीरेंद्र उर्फ धीरू और थाना फरह के गांव चुरमुरा निवासी शिव सिंह को पकड़ा है। एसएसपी ने बताया कि 1.93 लाख रुपये, दो मोबाइल, हथियार और लूट में प्रयोग की बाइक बरामद की है। इन लुटेरों ने 15 जनवरी को गोवर्धन के गांठौली के समीप डीग के किराना कारोबारी के मुनीम से ढाई लाख और गोवर्धन में डीग के किराना व्यापारी विपिन अग्रवाल के सेल्समैन गिर्राज और दाऊदयाल से बरसाना रोड पर चार लाख रुपये लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें