भोगांव (मैनपुरी)। नगर के नेशनल महाविद्यालय में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को पूल बी का पहला मैच ग्वालियर और बरेली के बीच खेला गया। इसमें बरेली ने ग्वालियर की टीम को छह विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
गुरुवार को मैच का शुभारंभ सुरेंद्र शंखवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। ऋषि गालिव ग्वालियर की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में 169 रन बनाए। इसमें देवाचल ने 45 तथा दिलीप सोलंकी ने 37, कुलदीप पाल ने 39 रनों का योगदान दिया।
जवाब में खेलने उतरी बरेली इलेवन की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेवाजी करते हुए मात्र चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। बरेली की टीम ने यह मैच छह विकेट से जीत लिया। इसमें भार्गव ने 66 तथा अभिषेक ने 58 रन वनाए। मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिये भार्गव को मैनआफद मैच का पुरस्कार समाजसेवी हरिओम यादव ने दिया। मैच में अंपायरिंग की भूमिका बीपी सिंह, राजीव कुशवाह और अशोक शर्मा ने निभाई। स्कोरर की भूमिका अजय शर्मा और संदीप कुमार ने तथा आखों देखा हाल मुकेश सक्सैना एवं आमिर रियाज उर्फ नूर ने सुनाया। शुक्त्रस्वार को पूल बी के दूसरे मैच मे गाजियाबाद और बरेली का मुकाबला होगा।