मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन में रिक्त चल रहे दो कार्यकारिणी सदस्यों को नामित किया गया है। पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में होगा। यह निर्णय एसेासिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया है।
मैनपुरी बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को एसोसिएशन के सभाकक्ष में अध्यक्ष सौरभ यादव की अध्यक्षता में हुई। सदस्य कार्यकारिणी के दो रिक्त पदों पर कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा किए गए मतदान के बाद पूर्व सचिव संतोष यादव राजू तथा राहुल शाक्य को नामित किया गया।
पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में कराया जाए। शपथ ग्रहण समारोह के लिए एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल उच्च न्यायालय इलाहाबाद जाकर प्रशासनिक न्यायमूर्ति से संपर्क करेगा। दीवानी न्यायालय में वकालत करने वाले वकील एसोसिएशन द्वारा निर्धारित वकालतनामा का ही प्रयोग करेंगे।
अधिवक्ताओं के हितों से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उनके सम्मान की खातिर एसोसिएशन हर संभव प्रयास करेगी। बैठक में ही चुनाव अधिकारी पूर्व डीजीसी चतुर सिंह तथा चरन सिंह यादव ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान हुई आय में से किए गए खर्च के बाद बचे हुए 17807 रुपये अध्यक्ष तथा सचिव विश्व विमोहन राजपूत को सौंप दिए।
राहुल कुमार, संजीव शाक्य, भूपेंद्र सिंह, सुनील कुमार, विकास सैनी, पंकज मिश्र, शिवम कटियार, श्रीओम, एके पांडेय, रोहितास, अनुज कुमार, अबधेश कुमार, कौशलेंद्र, महेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।