फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे से अधिक शहर की बिजली रातभर रही गुल

विज्ञापन
‌बिजली - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। कोहरे के कारण जगह-जगह हुए फाल्ट से आधे से अधिक शहर की बिजली पूरी रात गुल रही। आठ फीडरों से आपूर्ति 14 घंटे बाद सुचारु हो सकी। दो दिन से शहर पर सुबह से ही कोहरे की चादर तन जाती है। दिन भर छाई रहती है कोहरे की धुंध। रात को तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। ऐसे में कोहरा टपकने से ज्यादातर लाइनों में फाल्ट हो जा रहा है। इंसुलेटर पंचर हो रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार की रात को औरंगाबाद स्थित 132 केवी बिजलीघर के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इससे डेढ़ घंटे तक आधे से ज्यादा शहर की बिजली बंद रही। वहीं कृष्णानगर बिजली घर में ब्रेकडाउन हो गया। इससे कृष्णानगर, नानकनगर, जगन्नाथपुरी, गोविंद नगर, दरेसी रोड, राधानगर के अलावा कोतवाली रोड, जवाहर हाट, चंदनवन, मोतीकुंज, गोवर्धन चौराहा, होलीगेट इलाके की बिजली रात भर बंद रही। सुबह बिजली इंजीनियरों ने पंचर हुए इंसुलेटर को बदलवाकर आपूर्ति चालू कराई।

कृष्णानगर बिजली घर से जुड़े फीडरों से बिजली दोपहर 2:30 बजे सुचारु हो सकी। बिजली बंद रहने से आधे से ज्यादा शहर अंधेरे में रहा, वहीं लोग ताजा पानी के लिए तरस गए। यही स्थिति ग्रामीण इलाकों में बनी रही। बलदेव, पचावर, लक्ष्मीनगर, राया, मांट, नौहझील, सुरीर, शेरगढ़, छाता, बरसाना, फरह, सतोहा, जयगुरुदेव बिजलीघरों से पोषित फीडरों में बार-बार ब्रेक डाउन आता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें