फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्खनपुर में टूटी पटरी से मालगाड़ी के गुजरने की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। कानपुर रेलखंड पर मक्खनपुर रेलवे स्टेेशन के निकट टूटी पटरी से मालगाड़ी के गुजरने की शनिवार को जांच शुरू हो गई। रेल प्रशासन द्वारा गठित चार सदस्यीय टीम ने मौके का निरीक्षण करते हुए घटना से जुड़े कर्मचारियों के बयान लिए। इसके साथ ही नियंत्रण कक्ष में घटना से जुडे़ गोपनीय तथ्यों को जांच में जोड़ते हुए बातचीत की।
विज्ञापन


गत बुधवार को मक्खनपुर रेलवे स्टेशन के निकट टूटी पटरी से मालगाड़ी के गुजर जाने एवं करीब एक मीटर रेल पटरी के टूटे होने पर एक बड़ा रेल हादसा होने से बचने पर जहां रेल प्रशासन ने राहत ली थी, वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए तीन रेलकर्मियों को सस्पेंड करने के साथ ही चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। शनिवार सुबह टूंडला एई अशोकप्रिय गौतम की अध्यक्षता में जांच टीम ने नियंत्रण कक्ष में मक्खनपुर घटना की जांच की।

इस जांच कमेटी में एडीईएन फिरोजाबाद सौरभ सिंह, एओएम टूंडला आरपी सिंह एवं इलाहाबाद के संरक्षा अधिकारी को भी शामिल किया गया। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद संबंधित कर्मचारियों से बातचीत करते हुए उनके बयान दर्ज किए। उन्होंने मक्खनपुर के अन्य रेलकर्मियों से भी बातचीत की है। जांच कमेटी को तीन दिन में जवाइंट नोट तैयार कर रेल प्रशासन को सौंपना है। जांच टीम ने जांच के विषय को पूरी तरह से गोपनीय रखा हुआ है। कई रेलकर्मियों के बयान भी लिए हैं। जिनमें विशेष तौर पर ट्रॉली मैन, गैंगमैन आदि से भी बातचीत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें