फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एटा में खुलेगा उन्मूलन केंद्र

विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
एटा। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में स्वास्थ्य महकमा पहल करने जा रहा है। इसके लिए जिला अस्पताल में उन्मूलन केंद्र खोलने की तैयारी है। यहां तंबाकू के शौकीनों में स्मोकिंग का स्तर मापा जाएगा। इसके लिए मशीनों की खरीद कर ली गई है।
विज्ञापन


जिले में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के बाद नेशनल प्रोग्राम ऑफ कंट्रोल डायबिटीज, कैंसर और स्ट्रोक भी लागू हो चुका है। इसके बाद तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को जमीन पर उतारने की तैयारी है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. पीके शर्मा ने बताया तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में उन्मूलन केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसके लिए जिला अस्पताल में जगह का चयन किया जा रहा है।

केंद्र में कार्बन मोनो ऑक्साइड की जांच करने के लिए मशीन होगी। इससे मापा जाएगा कि व्यक्ति में स्मोकिंग का स्तर कितना कम अथवा ज्यादा है। इसके हिसाब से व्यक्ति की काउंसलिंग और लत छुड़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद की जा चुकी है। सीएमओ कार्यालय में तंबाकू नियंत्रण सेल भी बनकर तैयार हो गई है। अब जगह का चयन होते ही शुरुआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जागरूकता के लिए होंगे प्रयास

जिले में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य महकमा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर स्कूलाें में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगा। यह भी जांचा जाएगा कि स्कूलों से 100 मीटर दूरी पर तंबाकू की दुकानों हैं या नहीं? सीएमओ डा. अजय अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें